jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म,वीडियो वायरल करने की धमकी ! छात्र संगठन से जुड़े फरार आरोपी आशुतोष प... Harda से बड़ी खबर: हरदा के आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट पर प्राणघातक हमला। निजी हॉस्पिटल में भर्ती। दे... इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी

Big News खंडवा : थाना हरसूद क्षेत्र में नाबालिग चोर पकड़ाया, 4 माह में 6 गाड़ी चोरी की 7 केस दर्ज!

खंडवा । हरदा खंडवा जिले से लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं से पुलिस परेशान थी। और स्थानीय ग्रामीण भी भयभीत थे। इसी बीच पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में लगी हुई थी। पुलिस को आखिर सफलता मिली। ओर चोर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना हरसूद जिला खंडवा दिनांक 18/06/24 थाना हरसूद अन्तर्गत हुई मोटर सायकल चोरी का किया खुलासा

घटना का संक्षिप्त विवरणः-

दिनांक 15.06.2024 को ग्राम भराडी मे पुलिया के पास हीरो स्पलेंडर मोटर सायकल क्रमांक MP-12-ZB-8810 एवं दिनांक 16.06.2024 की रात्रि को धारूखेडी नदी पुल के पास अज्ञात व्यक्ति व्दारा मोटर सायकल बजाज सीटी 100 मोटर सायकल क्रमांक MP 47 MJ 7667 की चोरी किये जाने की रिपोर्ट पर क्रमशः अपराध क्रमांक 316/24,317/2024 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान की गयी कार्यवाहीः-

- Install Android App -

घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये अज्ञात आरोपी व घटना में चोरी गयी हीरो स्पलेंडर मोटर सायकल क्रमांक MP-12-ZB-8810 एवं मोटर सायकल बजाज सीटी 100 क्रमांक MP 47 MJ 7667 की तलाश पतारसी करने के दौरान मुखबीर सूचना पर संदेही से पूछताछ पर विधि विरूद्ध बालक विरेन्द्र कुमार (परिवर्तीत नाम) के व्दारा उपरोक्त दोनों मोटर सायकल चोरी करने की बारदात स्वीकार की गयी तथा साथ ही अन्य चोरी के दो पहिया वाहन भी बरामद कराये गये। इस प्रकार विधि विरूद्ध बालक के व्दारा विगत 4 माह से कुल 06 चोरी की बारदाते की गयी।

वाहन जब्त अन्य अपराध मे पूर्व में बरामद एक्टिवा कुल 06 कुल किमती 3,50,000 रूपये।

विधि विरूद्ध बालक का इतिहास वृतः

– विधि विरूद्ध बालक विरेन्द्र कुमार (परिवर्तीत नाम) के विरूद्ध पूर्व मे 02 एवं वर्तमान मे विवेचनारत प्रकरण सहित कुल 07 मामले जानकारी होने तक पंजीबद्ध है।

पुलिस टीमः- अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) हरसूद श्री लोकेन्द्रसिंह ठाकुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी हरसूद अमित कोरी, सउनि नानाराम पाटीदार, प्रआर 652 वीरसिंह राजपूत, प्रआर 251 लक्ष्मीनारायण चोरे, आरक्षक 616 दिलीप बोरखेडे, आरक्षक 42। रघुवीर जाटव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।