jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Big News: पति ने पत्नि को फोन पर दिया तीन तलाक, इद्दत पर नही धरने पर बैठूंगी महिला ने दी चेतावनी !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उ.प्र.: तीन तलाक पति पत्नि के वैवाहिक रिश्ते को एक सिरे खत्म करना ही है। तीन तलाक बैन हो गया है उसके बाद भी इस तरह के मामले सामने आ रहे है। सहारनपुर में जहां पति ने फोन पर ही तीन बार तलाक बोलकर वैवाहिक रिश्ता खत्म दिया तो महिला ने परेशान होकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पति की गिरफतारी के लिए थाने में धरने पर बैठने की चेतावनी भी दे डाली।

क्या है मामला –

- Install Android App -

बुधवार को एएसपी के कार्यालय में महिला ने तीन तलाक मामले में शिकायती आवेदन दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति बेंगलुरु में रहता है उसने फोन पर तीन तलाक दिया हैं। वही महिला ने कहा कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफतार क्यूं नही किया और पति उसे शिकायत वापिस लेने के लिए हत्या करने की धमकी दे रहा हैं। पुलिस ससुराल वालो के पक्ष में है ससुराल वाले मुझ पर इद्दत का दबाब बना रहे है। मै इद्दत पर नही धरने पर बैठूंगी।जब तक आरोपी को पुलिस गिरफतार नही कर लेती।

एसएसपी ने पीढ़ित महिला को  दिया आश्वासन –

मामला रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के है जहां करीब डेढ़ साल पहले महिला की शादी गांव लखनौती निवासी मोनिश से हुई थी। जो बेंगलुरु में एक कंपनी में काम करता है। महिला ने बताया कि विवाह के पश्चात कुछ समय तक तो सब ठीकठाक रहा लेकिन बाद मंे मुझ पर दहेज की मांग लेकर दबाब बनाया जाने लगा। वहीं ससुराल पक्ष के लोग मेरे पति को भड़काने लगे। अभी एक माह पहिले पति ने बेंगलुरु से मुझे फोन कर तीन तलाक दे दिया। महिला ने सास,जेठ अन्य लोगो पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है। उसने स्थानीय पुलिस को ससुराल पक्ष में होने की बात भी कही है। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा ने मामले को गंभीरता से लिया है।उन्होने कहा कि महिला की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। थाना पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।