jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति

BiG NEWS : पुलिस ने सर्राफा कारोबारी से 50 किलो चांदी लूट ली

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 कानपुुर : भोगनीपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर, दरोगा और एक हेड कांस्टेबल ने चार दिन पहले कार का पीछा कर औरैया कोतवाली क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 50 किलो चांदी लूट ली|सर्राफा कारोबारी की शिकायत पर औरैया एसपी की सूचना के बाद गुरुवार देर रात भोगनीपुर कोतवाल के आवास से चांदी बरामद कर ली गई. मामले में इंस्पेक्टर व दरोगा को हिरासत में लेकर औरैया पुलिस को सौंप दिया गया है, जबकि हेड कांस्टेबल फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है. तीनों पुलिस वालों के खिलाफ खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी |

- Install Android App -

आगरा के सर्राफा कारोबारी मनीष सोनी मंगलवार रात चांदी लेकर फतेहपुर से आगरा जा रहे थे. गुप्त सूचना पर भोगनीपुर इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह ने दरोगा चिंतन कौशिक व हेडकांस्टेबल रामशंकर को उनके पीछे लगा दिया. कुछ अन्य लोगों की मदद से औरैया सीमा में व्यापारी को रोककर चांदी लूट ली और वहां से भाग निकले. डर के कारण कारोबारी ने एक दिन बाद यानि बुधवार को औरैया पुलिस को इसकी सूचना दी |

इस पर एसपी औरैया चारु निगम ने खुद गुरुवार देर रात लूटी गई चांदी बरामद कर ली. इसके बाद औरैया पुलिस इंस्पेक्टर व दरोगा को हिरासत में लेकर चली गई, जबकि हेड कांस्टेबल रामशंकर फरार हो गया है. कानपुर देहात पुलिस के अधिकारी अपने चहेते इंस्पेक्टर को बचाने के प्रयास में जुटे रहे, लेकिन लूटी हुई चांदी की बरामदगी से दाल न गल सकी. अब तीनों पुलिस वालों के खिलाफ खिलाफ विभागीय कार्रवाई  भी शुरू कर दी गयी है |