jhankar
ब्रेकिंग
गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, हल्की गुलाबी ठंड की शुरुआत मकडा़ई एक्सप्रेस 24 शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार अलविदा होकर भी 3 जिंदगियों को रोशनी दे गई शिवानी, CM मोहन यादव ने किया सैल्यूट आधी रात हिरासत से छूटीं AISA चीफ नेहा बोरा, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर सख्त एक्शन, आज SEM कोर्ट में ... हरदा में फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश, 3200 युवाओं से 9.28 लाख की ठगी, डायरेक्टर जेल में हरदा में नवरात्रि पर अघोषित कटौती से हाहाकार, दिन में 3-4 घंटे गुल बिजली Big news: भवरदी गांव की नदी में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, दो दिन से थी लापता

ITBP हेड कांस्टेबल 2023 : भर्ती के लिए दसवीं पास कैसे करें आवेदन

नई दिल्ली  : इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने हेड कांस्टेबल- ग्रुप ‘सी’  के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|

अंतिम तिथि- आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई है|

- Install Android App -

रिक्तिया – हेड कांस्टेबल की इस नौकरी के लिए दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं| इसके साथ ही उम्मीदवार के पास मिडवाइफ कोर्स किया होना चाहिए|आईटबीपी भर्ती अभियान के जरिए हेड कांस्टेबल (मिडवाइफ) – ग्रुप ‘सी’ (गैर-राजपत्रित और गैर-मंत्रालयी) की 81 रिक्तियों को भरा जाना है|

आयु सीमा –   इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस बल में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी.

सैलरी-  उम्मीदवार का वेतनमान लेवल 4 (25,500-81,100 रुपये)

शैक्षणिक योग्यता –आईटीबीपी भर्ती 2023 उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष से कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार की किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सहायक नर्सिंग मिडवाइफरी कोर्स पास होना चाहिए.

चयन प्रक्रिया- आईटीबीपी बेड कांस्टेबल के पदों पर उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा. पहले चरण की परीक्षा में उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) देनी होगी. जबकि दूसरे चरण की परीक्षा में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी. लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए होगी|

आईटीबीपी हेड कांस्टेबल 2023 भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं.

  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें.

  • आवेदन के साथ आगे बढ़ें.

  • फॉर्म सबमिट करें.

  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.

  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें.