ब्रेकिंग
मप्र बिग न्यूज: भारी बारिश की संभावना को देखते हुये कलेक्टर ने जारी किया आदेश सिवनी मालवा: शराब ठेकेदार ने नियमों को ताक में रखकर बिना अनुमति पंचायत क्षेत्र में खोल दी अवैध शरा... हंडिया में मुहर्रम का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। पुलिस प्रशासन के द्वारा किए गए थे पुख़्... हरदा दुखद खबर: पति ने शराब के लिए मांगे पत्नी से रुपए, नहीं देने पर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट मप्र के शहडोल में भारी बारिश से हाहाकार: रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, सड़कें और घरों में भी भराया बार... हरदा: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार कर रही केंद्र की मोदी सरकार -राजेश वर्मा  गुर्जर समाज हरदा के द्वारा मेद्यावी छात्र सम्मान एवं छात्रवृति वितरण कार्यक्रम  कार्यक्रम आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भव्य चातुर्मास सत्संग का आयोजन आज से: निकलेगी हनुमान मंदिर से विशाल वाहन रैली एवं ग्राम चौतलाय से कल... हरदा : टिमरनी जनपद पंचायत क्षेत्र के एक सचिव ने जहरीला पदार्थ खाया, इलाज के दौरान मौत, प्रताड़ित करन...

Big news बैतूल: ट्रेक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दोनो दोस्तो ने एक साथ त्यागे प्राण, परिजनो के रो रोकर बुरा हाल, एक दिन पहले ही आए थे महाराष्ट्र से

मुलताई। सोमवार बीती रात को बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनो युवक अच्छे दोस्त थे। और एक साथ केटरिंग का काम एक ठेकेदार के पास करते थे।

लेकिन सड़क हादसे ने उनकी जान ले ली।
मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा मुलताई-बोरदेही मार्ग पर हुआ। दोनों युवक मुलताई में चल रहे ताप्ती मेले से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

- Install Android App -

मृतक युवकों के नाम ग्राम बिरोली झिल्पा निवासी आकाश पुत्र अर्जुन डोंगरदिए उम्र 20 वर्ष और उसका दोस्त रूपेश पुत्र मोतीराम उम्र 26 वर्ष निवासी सोमगढ़ के रूप में हुई है। ये दोनो मुलताई ताप्ती मेला घूमने आए थे। मेला घूमने के बाद वे अपने दोस्त को छोड़ने बरई गए थे। जहां से उसे छोड़कर वापस लौट रहे थे।

इसी बीच रात करीब 8 बजे मुलताई की ओर से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के करीब एक घंटे बाद पुलिस वाहन से दोनों युवकों को सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत की खबर लगते ही परिजन भी मुलताई अस्पताल पहुंच गए। दोनों युवकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है। मंगलवार आज सुबह दोनो के शव का पीएम हुआ। और शव परिजनों को सौप दिया गया। इधर पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात ट्रेक्टर की तलाश में जुट गई है।