jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

MP News : कबाड़े से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर गिरा 4 की मौत 2 घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24राजगढ़ । जिले के सारंगपुर से एक परिवार के छह सदस्य पारिवारिक कार्यक्रम में लहार भिंड जा रहे थे। गुना कैंट थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे एक कबाड़े से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर गिर गया। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है| जबकि दो लोग घायल हैं। बताया गया है कि सुबह घना कोहरा था। इसी बीच अचानक सामने कोई वाहन आने से ट्रक चालक ने ब्रेक लगाए जिससे नियंत्रण खोकर उसी दिशा में जा रही कार पर पलट गया।

- Install Android App -

   थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि राजगढ़ जिले के सारंगपुर से एक परिवार के छह सदस्य कार से लहार भिंड पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। सुबह कोहरा भी घना था। इसी दिशा में कबाड़े का सामान भरा ट्रक भी जा रहा था। अभी उनकी कार नेशनल हाइवे 46 पर गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र में आने वाले यूपी ढाबे के समीप पहुंची तभी संभवत: ट्रक के सामने कोई वाहन आदि आने से ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाए जिससे अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। इससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही क्रेन बुलाकर ट्रक और कार को सड़क से हटाकर रास्ता साफ कराया जा रहा है।