jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Big News: यूपी के इस जिले में धर्मांतरण गैंग सक्रिय, जनजातीय लोगों को धर्म परिवर्तन का लोभ : 42 पर केस, 9 गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में धर्मांतरण कराने वाली गैंग लंबे समय से सक्रिय थी। जब इस बात की भनक पुलिस को लगी तो पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गैंग के लोगो को धर दबोचा। पुलिस ने इस मामले में 42 लोगों पर केस किया था। इनमें से 9 लोगो की गिरफ्तारी गुरुवार 30 नवंबर को हुई । धर्म परिवर्तन कराने वाली गैंग के ये सारे लोग गरीबों को चंगाई सभा का आयोजन कर अलग-अलग तरह के लालच देकर उन्हें ईसाई धर्म में परिवर्तित करने की कोशिश कर रहे थे। उनकी आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर अपने धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे थे।

धर्म परिवर्तन गैंग के पास मिली सामग्री –

- Install Android App -

छापे में पुलिस को इनके पास से कई ईसाई धर्म वाली पुस्तकें, प्रोपगेंडा फैलाने वाली सामग्री और लैपटॉप मिले है। बरामद सामग्री में ’10 बाइबिल पुस्तक, 13 पवित्र शास्त्र, तीन जागो भारत हिन्दुस्तान पुस्तक, तीन ग्लोबल डे आफ प्रेयर टीम पुस्तक, तीन परमेश्वर और परिवार पुस्तक, एक अदद सबसे महान रहस्य पुस्तक, एक प्रभु का आनन्द पुस्तक, एक प्रभु इशा मशीह पुस्तक’ जैसी पुस्तकें थीं। मिडिया को अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि जिले के चोपन थाना क्षेत्र के मलहिया टोला निवासी नरसिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। कि कुछ लोग आदिवासी लोगों और गरीबों को फर्जी तरीके से ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दे रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, ये शिकायत अभी हाल में दी गई, लेकिन कुछ का कहना है कि 2021 में दर्ज शिकायत मामले में कार्रवाई हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत के आधार पर उन्होंने उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत 42 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इनमें 9 पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपितों में एक का नाम जयप्रभु है, वह तमिलनाडु का रहने वाला है। इसी तरह अजय कुमार यूपी रॉबर्ट्सगंज का है, चेका इमैनुअल आँध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का है। इनके अलावा राजेंद्र कौल, छोटू रंजन, परमानंद सोहन, प्रेम नाथ प्रजापति और राम प्रताप हैं