jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

Big news हरदा शराब की बड़ी खेप हंडिया पुलिस ने तस्कर से पकड़ी , घर के पीछे छुपा कर रखी थी शराब, विधानसभा चुनाव में सक्रिय पुलिस

हंडिया। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया के निर्देशन पर आगामी चुनाव-2023 को दृष्टिगत रखते हुये अवैध मादक पदार्थ एवं गुंडा बदमाशों की धरपकड़ हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिये निर्देश दिये गये थे।

इसी तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी हंडिया श्रीमति अर्चना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हंडिया उप निरीक्षक अनिल गुर्जर के निर्देशन मे टीम गठीत कर थाना क्षेत्र थाना इंडिया के अन्तर्गत दिनाँक 29/10/23 को मुखबीर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि मिश्रीलाल पिता हेमराज जाट उम्र 55 साल एंव सुरज जाट निवासी सोनतलाई घर के पीछे अवैध शराब छुपा कर रखे हुये हैं।
मूखबीर सूचना पर दबीश दी गई आरोपी मिश्रीलाल के कब्जे 9 कार्टुन देशी प्लेन मदिरा, देशी मसाला, पावर 10000 केन बीयर तथा पावर कुल बीयर बाटल, ब्लुवीप, मेकडाल नंबर विस्की शराब कुत लीटर 85,300 लीटर किमती 30,108 रूपये की जप्त किया गया एंव एक आरोपी फरार हैं पुलिस ने थाना हंडिया में अप क्र० 349/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है।

- Install Android App -

उक्त संबंध मे आरोपी से शराब कहा से लाया गया जिसके संबंध मे पूछताछ की जा रहीं हैं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया।

सराहनीय भूमिका:-

उक्त उल्लेखनीय कार्य में, थाना प्रभारी अनिल गुर्जर थाना इंडिया उनि माया सरलाम स.उ.नि. संदीप कुशवाह, प्र आर 368 दीपक जाट, प्र आर 157 गजानंन, प्र और 42 अनिल मश्कोले प्र आर 191 भीम सिंह राजपूत, आर 86 जितेश कुशवाह आर 60 बिजेन्द्र गुर्जर आर 373 दम्मूसिंह आर 397 विजेन्द्र सिंह तोमर सेनिक 06 जितेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं ।