jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम 

भाजपा से त्यागपत्र देने वाले पूर्व नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन करेंगे कांग्रेस ज्वाइन !

हरदा हरदा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेंद्र जैन दिनांक 31/10/2023 मंगलवार को भोपाल में करेंगे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण। जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता गगन अग्रवाल ने बताया कि गत दिनों भाजपा से त्यागपत्र दे चुके हरदा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कद्दावर नेता सुरेंद्र जैन हरदा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री अवधेश सिसोदिया एवम जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल के नेतृत्व में गाड़ियों के विशाल काफिले के साथ भोपाल में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।