ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रदेश स्तरीय गौशाला सम्मेलन में हरदा जिले के गौसेवकों को किया सम्मानित, हरदा... Harda news: मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर योग दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि रहटगांव: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक युवक को पकड़ा , 1 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त बड़ी खबर :  ट्रेलर और बोलेरो की भीषण टक्कर हादसे मे 9 लोगों की मौत Big breaking news मोरगढ़ी: बाइक से गिरे तीन युवक एक की मौत दो गंभीर घायल अजब गजब :- युवक को सांप ने काटा कुछ ही देर में तड़प तड़प कर सांप की हुई मौत: युवक अस्पताल में भर्ती मध्यप्रदेश : हैवान दरिंदो ने मजदूरी करने आई आदिवासी युवती का किया अपहरण: युवती को 7 दिन तक बंधक बना... MP BIG NEWS: रेंजर माधव सिकरवार का 'सिंघम' ऑपरेशन: माफिया से मुक्त कराई 149 हेक्टेयर वन भूमि हरदा जिले के पलासनेर गांव की बेटी अदिति यादव ने किया जिले का नाम रोशन किसान भाई बीजोपचार के बाद ही सोयाबीन की बुआई करें :  कृृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी सलाह

Big News: हाथ में भगवा मुंह पर जय श्री राम, मुंबई से अयोध्या पैदल यात्रा पर शबनम… सोशल मीडिया पर विडियों वायरल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुंबई : 22 जनवरी 2024 को भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि इस दिन अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का उद्घाटन होगा। इस अद्भुत क्षण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 5000 लोग शामिल होंगे। सभी तैयारियां को लेकर .लोगों के बीच एक उत्साह भरा माहौल है।

मुंबई से पैदल अयोध्या जा रही मुस्लिम  लड़की –

“ट्विटर पर Gems Of Bharat नाम से बने हैंडल पर एक लड़की का वीडियो शेयर किया गया है. यह लड़की अपनी पीठ पर एक बैग टंगी हुई है, जिस पर एक बैनर लगा हुआ है और लिखा है- जय श्री राम मुंबई से अयोध्या पैदल यात्रा. इस बैनर पर नवनिर्मित राम मंदिर की फोटो भी लगाई गई”

- Install Android App -

 सोशल मीडिया पर एक विडियों वायरल हो रहा है।  मुंबई से पैदल अयोध्या जा रही लड़की का हैं जो खुद को सनातनी मुस्लिम बताती है। लड़की का नाम शबनम शेख है। उन्होंने एक भगवा झंडा और बैनर के साथ मुंबई से अयोध्या तक की पैदल यात्रा की है। उसके बैनर पर जय श्री राम मुंबई से अयोध्या पैदल यात्रा लिखा है और उसने नवनिर्मित राम मंदिर की फोटो और भगवा झंडा भी साथ लिया है।

शबनम शेख कहती है कि मैं भारतीय सनातनी मुसलमान हूं ।शबनम सोशल मीडिया में बहुत ज्यादा सक्रिय हैं। वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कविता भी पोस्ट करती रहती हैं। भगवान श्रीराम के गुणों को कविता के माध्यम से गाती हैं।जब उनसे पूछा गया कि आप कब तक अयोध्या पहुंचेंगी तो उन्होंने कहा कि मैं बस भगवान राम जी का नाम लेकर निकल पड़ी हूं मुझे नहीं पता कि कितना वक्त लगेगा।

भगवान  श्रीराम पर आस्था –
शबनम का कहना है की वह एक राष्ट्रवादी हैं। उनके अंदर राष्ट्रवाद का खून है। उनके लिए देशभक्ति सबसे पहले है। शबनम अपने को सनातनी बताते हुए कहती हैं कि मुस्लिम लड़की होने के बाद भी मुझ में भगवान श्रीराम जी पर आस्था है।  इसलिए मैं मानसिक, शारीरिक, और आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहती हूं।सोशल मीडिया पर शबनम शेख का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है|