jhankar
ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती

Big News Khandwa: खंडवा हुआ शर्मसार : 11 वी की छात्रा के साथ 4 ने किया सामूहिक गैंगरेप !

मकंड़ाई एक्सप्रेस 24 खंडवा : मध्य प्रदेश में फिर एक नाबालिग छात्रा के साथ  सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है । नाबालिक ग्यारवी कक्षा की छात्रा है। जिसमें आरोपित छात्रों ने उसे जबरन जंगल से सटे गोल्डी के खेत में ले जाकर बारी.बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। और एक फरार है।खंडवा जिले के पुलिस के मुताबिक पीड़िता 11वीं की छात्रा है और 21 दिसंबर को शाम को स्कूल के बाहर से वह घर जाने के लिए इंतजार कर रही थी। इस समय उसके इंटरनेट मीडिया पर दोस्त बने अनुराग और हरीश ने उससे मिलकर उसे बाइक पर बैठाने का प्रस्ताव दिया और उसे खंडवा के जंगल में ले गए। वहां पहुंचने के बाद और दो आरोपी शाहरुख और गोल्डी भी आए जो अनुराग और हरीश के साथी थे।

- Install Android App -

आरोपित छात्रा को जंगल से सटे गोल्डी के खेत में ले जाकर आरोपित छात्रों ने बारी.बारी से दुष्कर्म किया। छात्रा का कहना है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी अनुराग ने उसे शादी के झांसे में देकर ट्रेन में बैठाकर महाराष्ट्र के अमननगर ले गया जहां उससे भी दुष्कर्म किया गया। जब पीड़िता ने उसके साथ रहने से मना किया तो आरोपित ने उसे खंडवा लाकर मूंदी के लिए बस में बिठा दिया। मूंदी आकर पीड़िता ने स्वजन को जानकारी दी और थाने पहुंची।