jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

हरदा : सुशासन अटल जी की देन – अमरसिंग मीणा

हरदा : भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय हरदा में माल्यार्पण करते हुए उनको याद किया यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि केंद्र हो या प्रदेश सरकार सुशासन की परिकल्पना को साकार कर रही है यही सपना पंडित अटल बिहारी वाजपेई ने देखा था और उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में इसे मूर्त रूप भी दिया गया था आज पंडित अटल बिहारी वाजपेई की 99 जयंती के अवसर पर सभी कार्यकर्ता उनको याद करते हुए उनके किए गए कार्यों से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन एवं उनकी योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचा इस पर संवाद किया गया।

- Install Android App -

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मनोहर लाल शर्मा ने अपनी पंक्तियों के माध्यम से “संघर्ष करो मैदान मत छोड़ो, कुछ किये विना जय जयकार नहीं होती और कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती” अपने श्रद्धा सुमन पंडित जी के चरणों में अर्पित किए ।

कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा महामंत्री देवी सिंह सांखला ,जिला उपाध्यक्ष मनिल शर्मा ,जिला मंत्री नितेश बादर, कार्यालय मंत्री बलराम काले, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सुरेश लाठी , मंडल के महामंत्री अजय शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।