jhankar
ब्रेकिंग
भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक हरदा में नवजात की मौत से हड़कंप, पिता ने बघेल अस्पताल स्टाफ पर लगाए लापरवाही के आरोप। नवरात्रि में मंदिरों-पंडालों पर CCTV और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं बढ़ाने की मांग बॉलीवुड को बड़ा झटका - दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 साल की उम्र में गोवा में ली अंतिम सां... नर्मदापुरम-हरदा बायपास पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, निजी अस्पताल में करता था नौकरी मप्र में आज का मौसम : मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई शुरू, लेकिन 2 दिन और बादल-बारिश छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले का प्रसिद्ध ढोलकल गणेश मामूली बात से बवाल, फिर चाकूबाजी! आज का सुविचार - खुद को हर दिन बेहतर बनाए विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

नकाबपोश 3 बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डाल लगाई आग,पूरी वारदात CCTV में कैद

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल । राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज आगजनी का मामला सामने आया है। जहां बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार को पेट्रोल डालकर फूंक दिया। घटना के दो दिन बाद अब इसका CCTV फुटेज सामने आया है।

मुंह पर कपड़ा बांधकर आए थे 3 बदमाश

जानकारी के मुताबिक घटना नेहरू नगर इलाके की है। पीड़ित आलोक मलिक अपनी कार रोज की तरह घर की बाउंड्री के बाहर खड़ी करते हैं। शनिवार रात भी उन्होंने कार वहीं खड़ी की थी।

रात के अंधेरे में तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधे गली में दाखिल हुए। एक युवक हाथ में पेट्रोल की बोतल लिए था। बदमाशों ने कार के आगे और पीछे पेट्रोल छिड़का और फिर एक ने माचिस से आग लगा दी। आग लगते ही कार धू-धू कर जलने लगी और तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि भागते समय आरोपी खुद भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।

- Install Android App -

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

ये पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे हैं और फिर दौड़ते हुए भाग रहे हैं। फुटेज सामने आने के बाद अब पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

रंजिश का एंगल

कमला नगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है।

पुलिस ने बताया कि कमला नगर इलाके में पहले भी इस तरह की कई वारदातें हो चुकी हैं, जहां छोटी-छोटी बात पर युवक गाड़ियों में आग लगा देते हैं। पुलिस आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों को भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल आरोपी फरार हैं।