ब्रेकिंग
हंडिया: बिजली की समस्या से परेशान चार गांव के किसान पहुंचे विद्युत विभाग सब स्टेशन,किया विरोध प्रदर्... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 27 मार्च 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: कृषि उपज मण्डी में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक नीलामी कार्य बंद रहेगा हरदा: गणगौर उत्सव के चौथे दिन भक्तिमय प्रस्तुतियों से गूंजा सीताराम गार्डन नहर की साफ सफाई के नाम पर हर साल बहाए जाते हैं लाखों रुपये, लेकिन सफाई के नाम पर होती है लीपा पोती, ... हंडिया: आटा चक्की और किराने की दुकान पर 12 साल का बालक बेच रहा अवैध शराब, 30 मार्च को ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान’’ का होगा शुभारम्भ कांग्रेस ने राज्यमंत्री की जाति पर उठाया सवाल: अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाणपत्र बना है!  शादीशुदा महिला के थे 2 अफेयर, नाबालिग प्रेमी ने उतारा मौत के घाट हंडिया: धनगर पाल समाज की बैठक का हुआ आयोजन , विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा!

BIG NEWS : BJP राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी, मप्र सेे है तीन नाम कैलाश विजयवर्गीय

मध्य प्रदेश से सौदान सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महामंत्री औैर ओमप्रकाश धुर्वे को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है|

 मकड़ाई एक्सप्रेेस 24 नई दिल्ली | भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसे पार्टी की 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी पार्टी की नजर है।

- Install Android App -

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की लिस्ट में राजस्थान से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम है। वहीं मध्य प्रदेश से सौदान सिंह को भी यह जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ से लता उसेंडी भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी हैं।  मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महामंत्री हैं। राजस्थान से सुनील बंसल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीएस संतोष संगठन राष्ट्रीय महामंत्री रहेंगे। मध्य प्रदेश से ओमप्रकाश धुर्वे को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।लिस्ट में अधिकांश नाम पुराने हैं, लेकिन तीन नए नामों को शामिल किया गया है। ये हैं राधा मोहन अग्रवाल (राष्ट्रीय महामंत्री), संजय बंदी (राष्ट्रीय महामंत्री) और अनिल अंटोनी (राष्ट्रीय सचिव)।संजय बंदी को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाना तेलंगाना के चुनावों के लिए अहम है। इससे पहले बंदी तेलंगाना में प्रदेश अध्यक्ष थे। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे एके अंटोनी के बेटे अनिल अंटोनी को केरल से राष्ट्रीय टीम में स्थान दिया गया है।