भिलट देव के पास सोमवार रात 8 बजे हुआ भीषण हादसा
सिवनी मालवा। शहर से 8 किलोमीटर दूर स्थित देव स्थल भिलट देव के पास सोमवार रात लगभग 8 बजे बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार 6 से अधिक लोग घायल हो गए।
पिकअप में पीछे बैठे लखन लाल ने बताया कि वह सीधा पानी गांव के है वीर तलाई से शादी समारोह से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने भिलट देव के पास से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी पिकअप को टक्कर मार दी।
हादसे में श्रीपाल, मल्लू, कैलाश, राम भाई, नाभा, दुर्गेश सहित घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
ड्यूटी डॉक्टर बृजेश राजपूत ने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

