jhankar
ब्रेकिंग
संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को होगा भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी एवं मूंग खरीदी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

BIG NEWS CG:  नक्सलियो के खिलाफ बड़ा सर्च आपरेशन 2500 जवानों के साथ, 12 नक्सली ढेर!

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सुकमा। छत्तीसगढ की सबसे बड़ी समस्या नक्सलीयों की है जो वर्षो से जड़ बनाए हुए है। ये देश और समाज विरोधी क्रिया कलाप करते रहते है। बुधवार गुरुवार से पुलिस द्वारा तेलंगाना की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के इलाके में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी है।

क्षेत्र मे यहां एक बड़ा पहाड़ है, जो नक्सलियो का सुरक्षित ठिकाना माना जाता है। उस इलाके में नक्सलियों के बटालियन की गतिविधि थी, जिसकी सूचना जवानों को लग गई।

2500 जवानों के साथ सर्च आपरेशन!

प्रदेश की पुलिस विभाग द्वारा एक बार फिर एक बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया गया। इस ऑपरेशन में बीजापुर व सुकमा के करीब ढाई हजार जवानों को शामिल किया गया है।काफी समय से कोई ऑपरेशन नहीं हो सका था।कारण यह है कि छत्तीसगढ़ के जवानों के लिए उस इलाके में ऑपरेशन करना थोड़ा मुश्किल था, क्योंकि कैंप से काफी दूर और नक्सलियो का आधार वाला इलाका है।

गुरुवार से सर्च आपरेशन शुरु हुआ

- Install Android App -

16 जनवरी की दोपहर में ऐसा हुई ऑपरेशन की शुरुआत16 जनवरी की दोपहर को सबसे पहले सुकमा के डीआरजी जवानों के साथ नक्सलियो की मुठभेड़ हुई। तीन तरफ से जवानों ने घेराबंदी करते हुए आगे बढ़े। उधर बीजापुर के जवानों आगे बढ़े उनके साथ मुठभेड़ हुई।

12 नक्सली हुए ढेर! 

पुलिस जवानो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें नक्सली अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग कर रहे थे और जवान भी जवाबी कार्रवाई कर रहे थे। शाम 5 बजे तक दोनों और से फायरिंग हुई। उसके बाद जवानों ने सर्चिंग करने का प्रयास किया, जिसमें 12 नक्सलियों के शव बरामद होने की खबर है।

ठंड मे जल्द अन्धेरा हो गया

पुलिस जवानों की सर्चिंग अभियान अभी पूरा नहीं हुआ, क्योंकि ठंड के कारण जंगलों में जल्दी अंधेरा हो जाता है। इसलिए जवानों ने रात भर इलाके को घेर कर रखा है। सुबह फिर से सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा नक्सलियो का आंकड़ा और बढ़ सकता है।साथ ही मुठभेड़ होने की और संभावना बताई जा रही है। अगर नक्सली वहां छुपे हैं या फिर आसपास इलाके में और नक्सली मौजूद हैं, तो फिर से मुठभेड़ होने की संभावना जताई जा रही है। जवान भी भूखे-प्यासे रात भर जंगल मे डटे हुए हैं।दूसरी और दोनों जिलों के पुलिस अधिकारी भी बीजापुर जिला मुख्यालय के वार रूम में मौजूद हैं। खुद आईएजी सुंदरराज पी भी ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।