jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-... Harda : SC/ST/OBC संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ ... हरदा : राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत खिरकिया में स्क्रीनिंग शिविर 20 फरवरी को हरदा : ग्राम ख़मलाय की सलोनी और टेमलाबाड़ी के नरसिम्हा को हृदय रोग उपचार हेतु भोपाल किया रवाना हरदा : स्क्रीनिंग शिविर में 683 दिव्यांगजनों की स्क्रीनिंग की गई हरदा : वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर संपन्न हरदा : जनगणना 2027 के अंतर्गत दो चरणों में होगा कार्य, प्रथम चरण में होगी मकान गणना बजट के बाद डिप्‍टी सीएम के बंगले का घेराव करने पहुंची महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़... इंदौर के एमवाय अस्पताल में नहीं थम रही लापरवाही, चूहे के बाद अब बिल्ली कांड

महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए बड़ी खबर: संध्या और शयन आरती अब पूरी तरह ऑनलाइन

उज्जैन। महाकाल संस्था आरती की बुकिंग दोपहर 12 बजे से और शयन आरती की बुकिंग शाम 4 बजे से प्रति श्रद्धालु 250 रुपये शुल्क, https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/पर करें बुकिंग विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुलभ, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया का विस्तार करते हुए, समिति ने बाबा महाकाल की ‘संध्या आरती’ और ‘शयन आरती’ की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। अब देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आरती में अपना स्थान सुनिश्चित कर सकेंगे। श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर मंदिर की अधिकृत वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ के माध्यम से ही बुकिंग कर सकते हैं। संध्या आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी और शयन आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से की जा सकेगी। दोनों ही आरतियों के लिए प्रति श्रद्धालु ₹250/- का शुल्क (शीघ्र दर्शन के समान) निर्धारित किया गया है। बुकिंग की यह प्रक्रिया पूर्णतः ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (First come, first serve) के आधार पर संचालित होगी। आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश द्वार क्रमांक 1 से ही प्रवेश दिया जाएगा। संध्या आरती के लिए शाम 6:00 बजे तक प्रवेश करना अनिवार्य होगा। शयन आरती के लिए रात 10:00 बजे तक ही प्रवेश मिल सकेगा।

आरती के दौरान जारी रहेंगे चलित दर्शन

मंदिर प्रबंधन ने यह स्पष्ट किया है कि दोनों आरतियों के निर्धारित समय के दौरान ‘चलित दर्शन’ की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रहेगी। इससे वे श्रद्धालु जो आरती की बुकिंग नहीं कर पाए हैं, वे भी कतार में चलते हुए सुगमता से बाबा महाकाल के दर्शन लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मंदिर समिति के अनुसार, इस डिजिटल पहल का मुख्य उद्देश्य व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी और श्रद्धालु-अनुकूल बनाना है, ताकि उज्जैन पहुँचने वाले हर भक्त को एक सुखद और दिव्य अनुभव प्राप्त हो सके।

पहले आओ, पहले पाओ

- Install Android App -

यह बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी। खास बात यह है कि अब किसी भी प्रकार की वीआईपी ऑफलाइन बुकिंग नहीं होगी। दोनों आरती के लिए प्रवेश केवल गेट नंबर 1 से ही दिया जाएगा। बता दें कि शाम 6 बजे होने वाली संध्या आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन दोपहर 12 बजे शुरू होगी। वहीं रात 10 बजे होने वाली आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग शाम 4 बजे से शुरु होगी। श्रद्धालु मंदिर की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे बुकिंग कर सकेंगे। मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संध्या आरती के लिए प्रवेश का अंतिम समय शाम 6 बजे और शयन आरती के लिए रात 10 बजे रहेगा।

जिन्होंने नहीं करा पाई बुकिंग क्या वो कर सकते हैं दर्शन

लेकिन अब सवाल ये उठता है कि जो व्यक्ति बुकिंग नहीं करा पाए है या फिर शुल्क जमा नहीं कर पाए तो क्या वे आरतीदर्शन का लाभ नहीं उठा सकते। दरअसल ऐसी स्थिति में भक्तों को कार्तिकेय मंडपम से चलित दर्शन की व्यवस्था रहेगी। मंदिर समिति की यह नई व्यवस्था भस्म आरती की तर्ज पर की गई है। गौरतलब है कि भस्म आरती के लिए भी पहले से ऑनलाइन बुकिंग करनी होती है। बढ़ती भीड़ और आरती के समय अव्यवस्था को रोकने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है

मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि संध्या और शयन आरती में उमड़ने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार नई डिजिटल प्रक्रिया का उद्देश्य श्रद्धालुओं को आधुनिक, सुरक्षित और भरोसेमंद सेवा देना है। हर साल लाखों भक्त उज्जैन पहुंचते हैं, ऐसे में ऑनलाइन बुकिंग से लोगों को पहले से आरती में अपना स्थान सुरक्षित करने में बड़ी राहत मिलेगी।