jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

Big News : Google और youtub पर सर्च कर बनाया प्लान, प्रेमिका से शादी करने के लिए प्रेमी बन गया किडनैपर, मांगी 25 लाख की फिरौती

शहडोल : एक सरफिरे प्रेमी ने फिल्मी स्टाइल में ऐसा कारनामा किया की उसकी कहानी सुनकर हर कोई दंग रह गया। प्रेमिका के प्यार में पागल प्रेमी ने प्रेमिका से शादी करने उसे गाड़ी बंगला और तमाम प्रकार की सुख सुविधा देने के लिए जुर्म की दुनिया में कदम रखा। लेकिन पुलिस की जाल में फंस गया। अब वो युवक जेल की सलाखों में है।
ये पूरी प्रेम कहानी जिले के बुढार थाना क्षेत्र की है। जहा 25 लाख रु की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जंहा रीवा से शहडोल आए एक युवक ने अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए शार्टकट में पैसा कमाने के लिए शातिर किडनैपर बन बैठा।

गूगल और यूट्यूब में सर्च कर किडनैप केसे करते प्लान बनाया –

- Install Android App -

प्रेमी युवक ने पहले गूगल और यूट्यूब में किडनैप कैसे करते है इसकी वीडियो सर्च की और फिर फिल्मी अंदाज में पड़ोस में रहने वाले एक गुप्ता परिवार के व्यापारी को उसके लड़के को किडनैप करने की उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज भेजकर 25 लाख रु की फिरौती की मांग की परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक कें खिलाफ़ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शहड़ोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के शहडोल बुढार मार्ग पर रीवा से आकर बुढार रहने वाला एक नाबालीग लड़का जो ट्रांसपोर्टिंग पर काम कर रहा था, युवक को एक लड़की से इश्क हो गया जिससे वह शादी करना चाहता था ।, जिसके लिए उसे पैसों के जरूरत थी, उसी जरूरत को पूरा करने के लिए युवक ने पहले मोबाइल पर फिरौती मांगने की कुछ वीडियोज सर्च किया और ट्रांसपोर्ट के सामने रहने वाले एक गुप्ता परिवार के व्यपारी के एकलौते बेटे के अपहरण के नाम पर मोबाइल में मैसेज में धमकी देकर पहले 20 लाख रु की मांग किया , परिजनों ने मामले की जानकरी बुढार पुलिस को दी। इस बात की जानकरी गुमनाम किडनैपर को लगी।

जिससे वह नाराज हो गया और फिरौती की रकम बढ़कर 25 लाख रु कर दिया, जिससे परिजनों ने मामले की शिकायत बुढार थाने व शहड़ोल एएसपी से की , परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले के पड़ताल में जुट गई, और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी कों पकड़ लिया है।