jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Big news harda: 2 बाइक चोर पकड़ाए , टिमरनी रहटगांव थाना क्षेत्र से चोरी करना कबूला

हरदा। बीते दिनो से टिमरनी रहटगांव थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदात हो रही है। बीते कल किसानो के खेतो से केबल वायर भी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए गए है। इसी बीच रहटगांव पुलिस को सफलता मिली है। जिसमे 2 युवकों से चोरी की बाइक जप्त की।

रहटगांव थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी रामकृष्ण पिता ईमृतलाल धुर्वे उम्र 35 साल निवासी उसकल्ली ने दिनांक 8 /8/ 2023 को रात्रि में अज्ञात चोरों के द्वारा उसकी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट की एवं फरियादी अमर सिंह पिता सूबेदार बॉडीबा जाती गोंड उम्र 40 साल निवासी खामगांव ने दिनांक 28.7.2023 को उसकी मोटरसाइकिल ग्राम लोधी ढाना के चबूतरे के पास से रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई दोनों रिपोर्ट के आधार पर थाना रहटगांव में अपराध क्रमांक 262/23 व281/23 धारा 379 भादवि के तहत मामला पंजीबध्द किया तथा विवेचना में लिया गया ।

- Install Android App -

चोरी की दोनों मोटरसाइकिलों की बारामदगी एवं अज्ञात चोरों की धड़पकड़ हेतु जिला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन के निर्देश में श्रीमती राजेश्वरी महोबिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा अनुविभागीय अधिकारी टिमरनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंचार्ज उप निरीक्षक जीएस मंडलोई द्वारा चोरी गई मोटरसाइकिल एवं अज्ञात चोरों की तलाश के दौरान

शुक्रवार को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल सहित चंदन घाट पुलिया ग्राम बोरी से घेराबंदी कर पकड़ा ।
जिनसे पृथक-पृथक पूछताछ करने परचोरों ने अपना नाम एक ने भगवानदास पिता गंगू पांसे जाती कोरकू उम्र 33 साल निवासी ग्राम लोधी ढाना तथा दूसरे ने कमलेश पिता साहब लाल उईके उम्र 33 साल निवासी ग्राम रवांग बताया । जिनके कब्जे से चोरी गई दोनों मोटरसाइकिल एक लाल रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल व दूसरी टीवीएस मोटरसाइकिल जप्त की जप्त दोनों मोटरसाइकिलों की कीमत 1,50,000 रुपए बताई जा रही है दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

इसमें मुख्य रूप से थाना प्रभारी इंचार्ज उप निरीक्षक जी एस मंडलोई उप निरीक्षक चंद्र मोहन मर्सकोले ,सहायक उप निरीक्षक जगन युवने सहायक उप निरीक्षक अभय मवासे, प्रधान आरक्षक सउरजू उईके, प्रधान आरक्षक उदय उईके, सैनिक दिनेश की मुख्य भूमिका रही।