हरदा। टिमरनी । रविवार को हाइवे किनारे बने एक निजी वेयर हाउस के पास एक युवक का शव मिला।। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके का पंचनामा बनाया। मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। इधर थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा बताया करताना निवासी घनश्याम पिता प्रेमनारायण जाट (23) घर से हरदा जाने का कहकर शनिवार को मोटरसाइकल से निकला था। जो शाम तक घर नहीं लौटा।
तो परिजनों ने उसकी तलाश इधर-उधर की। लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद रविवार को युवक का शव एक निजी वेयर हाउस के पास पड़ा मिला और शव के पास एक सल्फास की बोतल भी मिली। पुलिस ने शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

