jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

बड़ी खबर हरदा : करणी सेना का धरना प्रदर्शन चक्काजाम, पुलिस का लाठी चार्ज, दो दिनों के घटनाक्रम को लेकर हरदा एसपी ने आमजन के बीच रखी अपनी बात। पढ़े पूरी खबर

हरदा। दिनांक 13/07/2025 को हरदा में करणी सेना द्वारा प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था के संबंध में हरदा पुलिस प्रशासन द्वारा जनसंपर्क विभाग के माध्यम से अपनी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए अपनी बात आमजन के बीच रखी।

दो दिनों से हरदा के तनाव पूर्ण माहौल को देखते जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि थाना कोतवाली, हरदा में अपराध क्रमांक 604/2024 व्यक्तिगत धोखाधड़ी के संबंध में दर्ज किया गया है, जिसमें आरोपी मोहित वर्मा एवं दो अन्य व्यक्ति शामिल हैं। दिनांक 12/07/2025 को उक्त अपराध का चालान माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा था। इस दौरान सुनील राजपूत, जिला अध्यक्ष, करणी सेना, हरदा एवं उनके लगभग 20-25 समर्थकों द्वारा आरोपी मोहित वर्मा के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। जब आरोपी मोहित वर्मा को चिकित्सीय परीक्षण हेतु ले जाया जा रहा था।

 

, तब उक्त समूह द्वारा आरोपी को छुड़ाने का प्रयास भी किया गया, जिसके संबंध में सुनील राजपूत एवं अन्य के विरुद्ध पृथक से अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 

उपरोक्त घटना के पश्चात सुनील राजपूत एवं उनके समर्थकों द्वारा थाना कोतवाली परिसर में अशांति का वातावरण निर्मित किया गया तथा पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। उक्त स्थिति को नियंत्रित करने हेतु पुलिस द्वारा न्यूनतम बल प्रयोग किया गया।

यह उल्लेखनीय है कि धोखाधड़ी का यह प्रकरण हीरे की खरीदी से संबंधित एक व्यक्तिगत मामला है, जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है। इस प्रकरण का राजपूत समाज से कोई संबंध नहीं है। तथापि, सुनील राजपूत एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा अवैधानिक रूप से आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया गया, जिसके परिणामस्वरूप उनके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। उनके द्वारा व्यक्तिगत मामले के समाधान हेतु कानून को हाथ में लेने का प्रयास किया गया, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

 

- Install Android App -

इसके विरोध में, करणी सेना द्वारा दिनांक 12/07/2025 को सायं 07:30 बजे शहर के मुख्य चौराहे पर चक्का जाम कर दिया गया।

 

उक्त जाम को शांतिपूर्वक समाप्त कराने के लिए निरंतर प्रयास किए गए, परंतु प्रदर्शनकारियों द्वारा मार्ग अवरुद्ध रखते हुए उपद्रव प्रारंभ कर दिया गया। शहर का मुख्य चौराहा लगभग 14 घंटे अवरुद्ध होने के कारण आम जनमानस को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा तथा एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हुई।

 

आमजन को हो रही परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए, दिनांक 13/07/2025 को सुबह 10:00 बजे प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देकर सर्वप्रथम वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। इसके पश्चात भी जब प्रदर्शनकारी नहीं हटे, तो अश्रु गैस का प्रयोग किया गया। अंततः, निरंतर दी जा रही चेतावनियों के उपरांत, पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके पश्चात, उपद्रवियों द्वारा राजपूत छात्रावास में एकत्रित होकर पुनः अशांति फैलाई गई।

जब पुलिस बल उक्त स्थान पर पहुँचा, तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया एवं शासकीय कार्य में बाधा डाली गई। उक्त स्थिति के नियंत्रण हेतु पुलिस द्वारा पुनः हल्का बल प्रयोग किया गया।

वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है तथा जिले में शांति व्यवस्था कायम है।