Big news harda: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने वाली टीम के दो पुलिस कर्मी सड़क हादसे में घायल, एक भोपाल रैफर!चार दिन से जंगल में भूखे प्यासे रात्रि जागरण कर ढूंढ रहे थे आरोपी को।
हरदा। पांच साल की बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सुनील कोरकू की तलाश में दो सो पुलिस के जवान जंगल में डेरा डाले हुए थे। इस दौरान एसपी अभिनव चौकसे भी जंगलों में डेरा डाले हुए थे। कई पुलिस कर्मी भूखे प्यासे दो से तीन दिन तक रात्रि जागरण कर आरोपी की तलाश कर रहे थे।
आज सुबह आरोपी नजर पूरा में पकड़ाने की सूचना मिलने के बाद टेमागांव के जंगलों से मोटरसाइकिल से वापस हरदा आ रहे एएसआई भगवान यादव और प्रधान आरक्षक बब्बर धुर्वे टेमागांव के पास टोल नाके के डंडे से टकरा कर गिर गए। और बाइक भी कुछ दूरी पर गिर गई। दोनो घायल हो गए। उन्हें डायल 109 से हरदा जिला अस्पताल लेकर आए। जहा एएसआई भगवान यादव को भोपाल रैफर कर दिया गया। वही प्रधान आरक्षक धुर्वे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।