jhankar
ब्रेकिंग
आज का मौसम: MP में 8 जिलों में हल्की बारिश के आसार आज का राशिफल 5 नवंबर 2026: रमा एकादशी पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन, जानें अपना भविष्य प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ आगामी त्योहारों पर आतिशबाजी करते समय सुरक्षा सावधानियों का रखें विशेष ध्यान प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लगेंगे क्रेता-विक्रेता शिविर हरदा जिले की मंडियों में 62 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, टिमरनी में मक्का की बंपर आवक मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम देवतलाब में प्रस्तावित शिविर स्थगित वरिष्ठजनों को बताया संतुलित एवं पौष्टिक आहार का महत्व, विशेष डाइट चार्ट किया तैयार सिराली नगर परिषद में कृषक चौपाल आयोजित कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज के नमूने लिए

BIG News : Loksabha 2024 result लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आज,.. कौन बनेगा देश का प्रधानमंत्री आयेगा फैसला

भाजपा प्रत्याशी और बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आगे चल रही

हैदराबाद से एआईएमआईएम कैंडिडेट असदुद्दीन ओवैसी आगे

 राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली  दोनों लोकसभा क्षेत्रों से आगे चल रहे हैं

एग्जिट पोल ने तो एनडीए को काफी बढ़त दर्शाई हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलना का बताया है। इसके सामने विपक्षी दल को 272 से बहुत कम बताया हैं उनका इशारा साफ था कि तीसरी बनेगी मोदी सरकार मगर आज सबका खुलासा होने जा रहा हैं।

https://results.eci.gov.in:

MOrning -9.00 AM निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, रुझानों में बीजेपी के 63 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस के 20 कैंडिडेट आगे हैं। कुल आई 108 सीटों के रुझानों में सपा और आप 5-5 सीटों पर आगे है।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 का महापरिणाम आज होने वाला हैं जो आने वाले 5 साल के लिए देश के लिए महत्वपूर्ण होगा। यह लोकतांत्रिक प्रणाली से चुनी जाने वाली सरकार की दिशा और दशा तय करने का दिन होगा। विगत दो माह से सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस कर प्रचार प्रसार किया और लोगो का समर्थन जुटाने का जो प्रयास किया है उसका आज परिणाम सबके सामने आने वाला है। जनता किस व्यक्ति को देश की बागडोर सौंप रही हैं इसका खुलासा मात्र कुछ ही घंटो में हो जायेगा।

पूरे देश मेें मतगणना केंद्रो पर वोटो की गिनती शुरु हो गई

नियमानुसार ईवीएम मशीन और वेलेट पेपर से पर्चियों का मिलान किया जायेगा। इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त ;सीईसी राजीव कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में नियम का हवाला देते हुए बताया था कि वोटों की गिनती की शुरुआत पोस्टल बैलेट की काउंटिंग से हुई। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, कन्हैया कुमार, माधवी लता समेत बीजेपी, कांग्रेस, सपा, आप के उम्मीदवारों की भविष्य का क्या होने वाला है आज हमें देखने को मिलेगा।

वोट की गिनती शुरु हुई

एग्जिट पोल ने तो एनडीए को काफी बढ़त दर्शाई हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलना का बताया है। इसके सामने विपक्षी दल को 272 से बहुत कम बताया हैं उनका इशारा साफ था कि तीसरी बनेगी मोदी सरकार मगर आज सबका खुलासा होने जा रहा हैं। सुबह वोट की गिनती शुरु हुई है। प्रारंभिक दौर में पोस्टल बैलेट के रुझान आने लगे हैं। जिसमें विपक्षी गठबंधन को बढ़त नजर आ रही थी। एनडीए गठबंधन काफी पीछे चल रहा था। इधर पोस्टल बैलेट की गिनती के आधे घंटे बाद ईवीएम मशीन खुलना प्रारंभ होगा।

रुझानों में एनडीए का शतक

पोस्टल बैलेट की गिनती में एनडीए ने बढ़त बना ली है। शुरुआती रुझानों में सत्ताधारी एनडीए का शतक लग चुका है। वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन लगातार पिछड़ता दिख रहा है।हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा प्रत्याशी और बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आगे चल रही हैं। केरल के तिरुअनंतपुरम से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर आगे हैं जबकि कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर पीछे हैं। वहींए हैदराबाद से एआईएमआईएम कैंडिडेट असदुद्दीन ओवैसी आगे हैं जबकि बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता पीछे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड और यूपी के रायबरेली  दोनों लोकसभा क्षेत्रों से आगे चल रहे हैं