jhankar
ब्रेकिंग
आज का मौसम: MP में 8 जिलों में हल्की बारिश के आसार आज का राशिफल 5 नवंबर 2026: रमा एकादशी पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन, जानें अपना भविष्य प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ आगामी त्योहारों पर आतिशबाजी करते समय सुरक्षा सावधानियों का रखें विशेष ध्यान प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लगेंगे क्रेता-विक्रेता शिविर हरदा जिले की मंडियों में 62 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, टिमरनी में मक्का की बंपर आवक मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम देवतलाब में प्रस्तावित शिविर स्थगित वरिष्ठजनों को बताया संतुलित एवं पौष्टिक आहार का महत्व, विशेष डाइट चार्ट किया तैयार सिराली नगर परिषद में कृषक चौपाल आयोजित कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज के नमूने लिए

आज का राशिफल 5 नवंबर 2026: रमा एकादशी पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन, जानें अपना भविष्य

हरदा। आज गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी का पावन पर्व है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्रमा सुबह 9:33 बजे तक सिंह राशि में रहेंगे, इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं सूर्य, शुक्र और बुध तुला राशि में स्थित हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार आज नया काम शुरू करने से बचने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि: कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं। विरोधियों से विवाद करने से बचें।

वृषभ राशि: दिन खास रहने वाला है। नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है। रचनात्मक विचारों की सराहना होगी। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

मिथुन राशि: दिन अनुकूल रहेगा। वर्क फ्रॉम होम या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। महंगी वस्तु खरीदते समय दस्तावेज और शर्तें ध्यान से पढ़ें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से बचें।

कर्क राशि: मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। कारोबार में उतार-चढ़ाव संभव है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

सिंह राशि: कोई सुखद समाचार मिल सकता है। टीम वर्क से सफलता मिलेगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। पुराने मतभेद दूर होने के योग हैं।

- Install Android App -

कन्या राशि: आपका आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। नई योजना बन सकती है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

तुला राशि: आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। गैर-जरूरी खरीदारी से बचें। वायु प्रदूषण से सावधान रहें और जरूरत पड़ने पर मास्क का उपयोग करें।

वृश्चिक राशि: मित्रों से मुलाकात और खुशियों के अवसर मिलेंगे। हालांकि दोपहर बाद धन हानि या अचानक परेशानी की आशंका है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।

धनु राशि: आर्थिक लाभ के योग हैं। करियर में तरक्की और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि: बिगड़े हुए काम बनने के संकेत हैं। लंबी यात्रा के योग हैं। मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें।

कुंभ राशि: कारोबार में अचानक लाभ मिल सकता है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जीवन और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं।

मीन राशि: परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। साझेदारी के मामलों में जल्दबाजी करने से बचें।