jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Big News M.p : नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को 10 साल की सजा

मकडाई एक्सप्रेस 24 सागर : शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त शिवचरण यादव को द्वितीय अपर.सत्र न्यायाधीश देवरी की अदालत ने दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

न्यायालय द्वारा बालिका के पुर्नवास के लिए उसे क्षतिपूर्ति के रूप में युक्तियुक्त प्रतिकर एक लाख पचास हजार रुपये दिए जाने का आदेश दिया है।शिकायतकर्ता पीड़िता की मां ने थाना केसली में इस आशय की रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 2 नवंबर 2015 को पीड़िता गांव में भजन सुनने गई थी, जहां पीड़िता का भाई भी था। जिस घर में भजन हो रहा था वहां आरोपित शिवचरण भी घूमते हुए देखा गया और कुछ समय बाद उसे पता चला कि पीड़िता भी भजन कार्यक्रम में नहीं थी। नाबालिग को ढूंढने पर भी जब नहीं मिली तो उन्होंने संदेही शिवचरण द्वारा पीड़िता को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले जाने की शंका व्यक्त

- Install Android App -

भोपाल ले जाकर किया दुष्कर्म –

31 अगस्त 2019 को पीड़िता के मिलने पर उसने बताया कि आरोपित उसे अपने साथ भोपाल ले गया था, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। रिपोर्ट के आधार पर थाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान साक्षियों के कथन लेख किए गए। पुलिस ने चालान न्यायालय में पेश किया। यहां अभियोजन ने अपना मामला संदेह से परे प्रमाणित किया। सुनवाई के बाद द्वितीय अपर-सत्र न्यायाधीश ने आरोपित को दस साल की सजा सुनाई है।