jhankar
ब्रेकिंग
जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया बालाजी पब्लिक स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, परिजन और प्रबंधन आमने-सामने ! देखे वीडियो किस... एक पेड़ बेटी के नाम पहल पार्षद दीपक बाथव ने बेटी-दामाद को भेंट किया तुलसी का पौधा बड़ी खबर -मोबाईल नेटवर्क न मिलने से नाराज महिला मोबाइल तोडा़ और पीया कीटनाशक हुई मौत आज का सुविचार : जिंदगी में सबसे बड़ी ताकत आपका नजरिया है जैसा सोचोगे वैसा पाओगे उज्जैन - खड़े हनुमान मंदिर का पिछले 3 दिन का अपडेट 72 घंटे बाद भी एक इंच नहीं हिली प्रतिमा हरदा - जिले के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब IIT दिल्ली के एक्सपर्ट सिखाएंगे AI, मिलेगा सर्टिफिकेट धान, ज्वार, बाजरा के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे पंजीयन एसडीएम विजय राय ने सुनी जन समस्याएं, 14 आवेदन आए - शंकर मंदिर अतिक्रमण की होगी जांच सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी

Big News Cg : जमीन विवाद : दो परिवारोे में खूनी संघर्ष, युुवती से जमकर मारपीट

मकडाई एक्सप्रेेस 24 रायपुुुर : राजधानी के गोल बाजार इलाके में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार की रात दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। मारपीट में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की एक युवती के चेहरे पर पत्थर से वार कर लहूलुहान कर दिया। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट के आरोप लगाए हैं।

वर्षों से जमीन को लेकर विवाद है –

- Install Android App -

गोल बाजार पुलिस दोनों पक्षों की तरफ से अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।बताया जाता है कि रहमानिया चौक में शहनाज खान और शेख अलीम पड़ोसी हैं। शहनाज के पिता सलीम के मामा लगते है। दोनों परिवारों के बीच करीब दो वर्षों से जमीन को लेकर विवाद है। शहनाज का बुटीक का काम है, वही सलीम का प्लास्टिक सामानों की गोलबाजार में दुकान है।

गाली गलौज मारपीट में बदल गई –

सलीम समेत कुछ लोग रात साढ़े 12 बजे घर के नीचे खड़े थे। इसी दौरान शहनाज ने छत से नीचे उतरकर घर के सामने खड़े होने की वजह पूछी तो खड़े लोगाें ने बहस चालू कर दी। इसके बाद धीरे-धीरे मामला गाली गलौज और फिर मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान घर के नीचे खड़े युवकों ने शहनाज के चेहरे पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे वो बुरी तरह लहूलुहान हो गई। झड़प में युवती के कपड़े भी फट गए।

वीडिया भी आया सामने  –

दोनों परिवारों में हुए विवाद का एक वीडिया भी सामने आया है, जिसमें घटनास्थल पर पुलिस नजर आ रही है। शुरुआत में पुलिस ने झगड़े को छुड़वाने का प्रयास किया लेकिन वे इन्हें रोक नहीं पाए। वीडियो में युवक गाड़ियों और सामानों में तोड़फोड़ करते साफ नजर आ रहे हैं। इस मामले में शेख सलीम की तरफ से गोल बाजार थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि मारपीट की शुरुआत शहनाज के भाई आरिफ खान ने की। उसमें पहले गाली-गलौज कर हमला किया।