jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Big News Mp: बाइक सवार नाबालिगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल

भोपाल राजधानी के रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित बीलखेड़ी तिराहा पर बुधवार दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय राहगीरों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। वहां 14 साल के एक किशोर की मौत हो गई ।
जबकि उसके साथी की हालत नाजुक है।

- Install Android App -

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार विकास गौड़ (14) बिशनखेड़ी में रहता था। इसी गांव में रहने वाले राजा गौड़ (17) के साथ वह बाइक से नीलबड़ जाने के लिए निकला था। इस दौरान दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के आसपास दोनों बीलखेड़ी तिराहा पर पहुंचे थे। तभी मोड़ पर उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोट आई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, वहां शाम करीब पांच बजे विकास को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि राजा गौड़ का इलाज चल रहा है।