jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को

Big News mp: युवाओं के लिए जॉब पाने का सुनहरा अवसर टीसीएस में डेटा एनालिस्ट के 800 पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

21 से 24 फरवरी तक टीसीएस कैम्पस में होगा साक्षात्कार

- Install Android App -

इंदौर, टीसीएस (टाटा कंसलटेंट सर्विस) में डेटा एनालिस्ट के 800 पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से बीकॉम, बीएएफ, बीबीआई, बीबीए, बीबीएम, बीएमएस, बीए, बीएससी (नॉन सीएस और आईटी) स्ट्रीम नवीन स्नातक 2021, 2022, और 2023 में उत्तीर्ण होना चाहिए।
मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रानिक्स विकास कारपोरेशन के क्षेत्रीय अधिकारी श्री द्वारकेश सराफ ने बताया कि इस जॉब के लिए इच्छुक उम्मीदवार 21 से 24 फरवरी 2024 तक प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सुपर कॉरिडोर इंदौर स्थित टीसीएस कैम्पस में साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार में शामिल होने के पूर्व आवेदक को अपना ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन https://nextstep.tcs.com/campus/#/ पर करना अनिवार्य है।
उम्मीदवार को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए बायोडाटा की अपडेट प्रति, आईडी कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, कोविड सर्टिफिकेट और ऑनलाईन भरे गये फार्म की प्रिंट साथ में लाना अनिवार्य है।