ब्रेकिंग
हंडिया: हंडिया पुलिस ने बाइक सवार युवक के पास से पकड़ी ड्रग्स ,केस दर्ज Big news हरदा: दुखद घटना , होली का रंग हुआ भंग, दोस्त के साथ होली खेलने गए 17 वर्षीय युवक की दीवार ... PM किसान योजना में 15 अप्रैल से शुरू होगा नया अभियान, पिछली किस्तें भी मिलेंगी। जानिए कैसे करें आवेद... लाडली बहनों के लिए खुशखबरी! ₹5000 अलग से मिलेंगे! CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान! लाडली बहना योजना हंडिया होली पूजन:श्रद्धालुओं ने सपरिवार किया होलिका का पूजन, कल सुबह होगा होलिका दहन हरदा: विस्फोट दुर्घटना प्रभावित परिवारों के खाते में 97.18 लाख रू.जमा कराए गये नर्मदापुरम से हरदा तक बनेगी पक्की सड़क :  42 करोड़ 56 लाख से सड़क का होगा निर्माण  हरदा: मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा विधानसभा में उठाए गए आउटसोर्स कर्मचारी को नियमित करने, प्रदेश में नर्मद... डॉलर और देसी चना के भाव तेजी से आई गिरावट, मूंग में आई बढ़त

Big news मुंबई फिल्म अभिनेता  खान पर अज्ञात हमलावर ने किया चाकू से हमला! लीलावती अस्पताल में भर्ती*

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुंबई। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के घर बीती रात एक अज्ञात बदमाश घुसा जिसकी सैफ के साथ हाथापाई हुई जिसमे सैफ घायल हो गए आनन फानन मे उन्हे लीलावती अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उनके घाव की सर्जरी की है।

मुंबई पुलिस पहुँची सैफ के घर

मुंबई पुलिस सैफ के घर पहुंची घटना स्थल का मुआयना किया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना मे नौकरानी के हाथ पर भी चोट है। बुधवार गुरुवार की दर्म्यानी रात करीब 2 बजे सैफ और करीना के बांद्रा स्थित फ्लैट में एक शख्स घुसा था।रात में जब चोर घर में घुसा तब पहले चोर का सामना घर की एक नौकरानी से हुआ। चोर और नौकरानी के बीच बहस हो रही थी, तभी सैफ वहां पहुंचे तब उसका सामना सैफ से हुआ। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। जब चोर कमजोर पड़ने लगा, तो उसने चाकू से हमला कर दिया।

- Install Android App -

*किसी के जबरन घुसने के सबूत नही मिले

पुलिस सुरक्षाकर्मियों सहित वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। लेकिन अब तक पुलिस को इस बात के सबूत नहीं मिले हैं कि किसी ने घर में जबरन घुसने की कोशिश की।

सैफ पर चाकू से हुआ हमला

इधर सैफ अली खान के गले में घाव हुआ है। इसके अलावा पीठ सहित 6 जगहों पर चोट है। पीठ में कोई नुकिली चीज घुसी थी, जिसे डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके निकाला। पुलिस ने सिर्फ इतना बताया है कि अभिनेता के घर रात में चोरी की कोशिश हुई। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जिससे कि हमलावर के बारे में पता लगाया जा सके।