छिपाबड़ पुलिस पहुंची घटनास्थल, शव को निकाला बाहर
मकड़ाई एक्सप्रेस हरदा : मंगलवार दोपहर चारूवा दिपगांव के बीच में मुख्य मार्ग पर एक रोलर अनियत्रित होकर सड़क किनारे गिर कर पलट गया। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही छिपाबड़ पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से वाहन को सीधा कर ड्राइवर को बाहर निकाला गया। जब तक ड्राइवर की मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

