jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

बिग न्यूज़ : कांकेर वनांचल में मतांतरण को लेकर बढ़ा तनाव, अंतिम संस्कार विवाद के बाद हिंसा, धारा 144 लागू

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 कांकेर।

कांकेर जिले के अंदरूनी वनांचल क्षेत्रों में मतांतरण को लेकर उपजा विवाद अब गंभीर सामाजिक तनाव में बदलता नजर आ रहा है। आमाबेड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़े तेवड़ा में एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार को लेकर शुरू हुआ विवाद गुरुवार को हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने दफनाए गए शव को बाहर निकलवाया, हालांकि उसे कहां ले जाया गया है, इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

अंतिम संस्कार से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, सरपंच रजमन सलाम के पिता चमरू राम (70) का हाल ही में निधन हुआ था। मृतक आदिवासी समाज से थे, लेकिन उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया था। आरोप है कि गांव की पारंपरिक सहमति और अनुमति के बिना ही उनका कफन-दफन कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही आदिवासी समाज के लोग आक्रोशित हो गए और शव को बाहर निकालने की मांग करने लगे।

परंपराओं को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष

ग्रामीणों का कहना था कि मतांतरण कर चुके व्यक्ति का अंतिम संस्कार गांव के पारंपरिक पूर्वज स्थल पर नहीं किया जा सकता। इसी मुद्दे पर तनाव लगातार बढ़ता गया। बुधवार को प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्ष आमने-सामने आए, जहां पहले तीखी बहस हुई और बाद में मामला हिंसा तक पहुंच गया।

- Install Android App -

पथराव में पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल

घटना के दौरान सर्व आदिवासी समाज, ईसाई समुदाय और भीम आर्मी से जुड़े सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। पक्की कब्र तोड़े जाने की मांग को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात काबू में लाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

चर्चों में तोड़फोड़ और आगजनी की कोशिश

हिंसा के दौरान उग्र ग्रामीणों ने क्षेत्र के तीन से चार चर्चों में तोड़फोड़ की और आग लगाने की भी कोशिश की। भीड़ के सामने पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

अब तक चार शव जिले से बाहर

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मतांतरण से जुड़े अंतिम संस्कार विवादों के चलते अब तक चार मामलों में शवों का अंतिम संस्कार कांकेर जिले की सीमा से बाहर कराना पड़ा है। इनमें दुर्गूकोंदल क्षेत्र के कोड़ेकुर्से, बेवरती और ग्राम कुरना के मामले शामिल हैं।स्थिति पर प्रशासन की नजर

फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।