BIG News :दिल्ली और पंजाब सरकार ने गर्मी के तेवर देख 30 जून तक स्कूल बंद रहने का लिया फैसला, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार मप्र सहित कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का असर
दिल्ली और पंजाब सरकार ने गर्मी के तेवर देख 30 जून तक स्कूल बंद रहने का लिया फैसला
मकडाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली। इस समय पूरे देश में प्रचंड गर्मी का असर है।दिल्ली से लेकर यूपी,बिहार,मप्र, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में जीना मुहाल कर दिया है। दिल्ली सहित आस पास के क्षेत्रों में भी इस भयंकर गर्मी से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में भी लोग काफी परेशान हैं।
लू के हालात बने तापमान 45 तक जायेगा
तापमान हर दिन एक नया रिकार्ड बन रहा है। बिहार यूपी और दिल्ली में लू के थपेड़ों का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब और बिहार में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
45 दिन रहेगें स्कूल बंद जारी किया आदेश
आने वाले कुछ दिनों में राजस्थान उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में लू का प्रकोप चलता रहेगा इससे और भीषण गर्मी रहेगी लोगो की परेशानी को देखते हुए सरकार ने 45 दिनों की स्कूल छुटटी दे दी है। सरकार ने 20 मई ;सोमवार को सभी प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक कक्षाएं बंद रखने का आदेश दिया है। अब छात्रों को स्कूल सीधे जुलाई महीने में आना होगा। बढ़ रहे तापमान को देख दिल्ली और पंजाब सरकार ने फैसला लिया है। मौसम में अचानक बदलाव और हीटवेव के अलर्ट के कारण स्कूलों को तुरंत बंद करने का निर्णय लिया गया। तेज धूप और अत्यधिक गर्मी में बच्चों की सेहत को खतरा हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है

