jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Big News : पद वाले भूतपूर्व हो जायेंगे, भाजपा कार्यकर्ता का पद हमेशा रहेंगा- कैलाश विजयवर्गीय

मनावर : भाजपा मनावर विधानसभा की आवश्यक बैठक सांई रेसीडेंसी पर आयोजित की गई | विधानसभा चुनावों के अंतर्गत शंखनाद स्वरूप भाजपा के राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय , युवा आयोग प्रमुख निशांत खरे, इंदौर प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,धार महु सांसद छत्तरसिंह दरबार , बड़वानी सांसद गजेन्द्र पटेल, जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेडा आदि नेता मंचासीन थे | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वक्ता भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अपनी पराजय से घबराने की बजाय उसको स्वीकार कर भविष्य में विजय का परचम लहराने की बात कही | आपने कार्यकताओं से सरल वार्तालाप करते हुए सिर्फ सोशल मीडिया पर सेल्फ़ी लेने के चलन से बचते हुए वास्तविक संगठन के कार्यो को शत प्रतिशत उनके उद्देश्य को पूरा करने का संकल्प दिलाया और कहा कि हम तय समय में लक्ष्य प्राप्त करेंगे तो हमें भारत माँ के वैभव को चरम पर ले जाने से कोई नहीं रोक सकता | पद वाले भूतपूर्व हो जायेंगे लेकिन भाजपा कार्यकर्ता का पद हमेशा रहेंगा | विजयवर्गीय व निशांत खरे का मनावर विधानसभा की ओर से मंडल अध्यक्ष सचिन पाण्डेय, जिला जनपद सदस्य गणेश जर्मन,शिवराम कन्नौज , , कपील सोलंकी, विक्रम निगवाल, सचिन जायसवाल,अजय सोलंकी ने पुष्प हार से स्वागत किया |अतिथियों को माझी कहार समाज के पप्पु वर्मा व पार्षद मांगीया वर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट किया । विधानसभा संयोजक राजेन्द्र श्रीमाली , विधानसभा विस्तारक नितीन पाठक, सांसद प्रतिनिधि नारायण सोनी, स्वास्थ्य विभाग सांसद प्रतिनिधि संदीप जैन, सांसद मिडिया प्रतिनिधि अनील जैन,नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, पार्षद कैलाश राठौड़ सभी मोर्चा व मंडल पदाधिकारी आदि थे | लाडली बहना के स्वीकृति पत्र भी अतिथियों ने लाभार्थियों को भेट किये | कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर उपाध्यक्ष आकेश नवलखा ने किया ।