खातेगांव। इंदौर -बैतूल नेशनल हाईवे 47 पर खातेगांव संदलपुर के बीच डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार रमेश रंगलाल भुसारिया हरिपुरा थाना किल्लोद जिला खंडवा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक बालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए हरदा रेफर किए गए हैं।
फरियादी धर्मेंद्र पिता जगन्नाथ भूसरिया जाति को उम्र 28 साल निवासी ग्राम कुंडिया थाना किल्लोद जिला खण्डवा रहता हूँ तथा मछली मारने का काम करता हूँ। बुधवार दिनांक 26.11.2025 को मैं तथा मेरे परिवार के लोग ग्राम सोनखेडी सामाजिक कार्यक्रम मे शामिल होकर वापस अपने गांव जा रहे थे। मेरी मो.सा. पर मैं व मेरे बडे पापा रामाधार, बडी मम्मी रमाबाई थे एवं एक मो.सा. पर मेरे दुसरे बडे पापा रमेश व बडी मम्मी बसकर बाई व भतीजा राज थे। मेरी मो.सा. के आगे मेरे बडे पापा रमेश की मो.सा. चल रही थी कि जैसे ही हम दोपहर करीब 02.30 बजे दीपक गर्ग की दुकान ग्राम संदलपुर के सामने मेन रोड पर पहुंचे की संदलपुर तरफ से आने वाले डम्फर क्र. RJ 09 GA 0871 का चालक अपने डम्फर को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर लाया और मेरे आगे चल रही मेरे बडे पापा रमेश की मो.सा. को सामने से हक्कर मार दी टक्कर लगने से मेरे बडे पापा रमेश को बांए हाथ व बांए पैर मे व सिर में चोट आई तथा बडी मम्मी को बाएं हाथ, सीधे पैर सिर में चोट आई एवं भतीजे राज को बाएं हाथ के कंधे पर चोट आई है। किसी व्यक्ति ने डायल 112 को फोन किया तो डायल 112 गाडी आई उससे उन तीनो को लेकर हम इलाज के लिए सरकारी अस्पताल खातेगांव गए थे जहा पर डाक्टर ने मेरे बडे पापा रमेश पिता रंगलाल भुसारिया जाति कोरकु उम्र 50 साल निवासी ग्राम हरिपुरा थाना किल्लोद जिला खंडवा को मृत घोषित कर दिया। मेरी बडी मम्मी बसकर बाई व भतीजे राज को इलाज के बाद हरदा रैफर कर दिया। मेरे बडे पापा की मृत्यु डम्फर क्र. RJ 09 GA 0871 के चालक द्वारा अपने डम्फर को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने मे आई चोटो के कारण हुई है। फिर मैं अपने बडे पापा रमेश के शव को सरकारी अस्पताल खातेगांव के मर्चुरी रुम में रखवाकर थाने पर रिपोर्ट करने आया हूँ। खातेगांव पुलिस ने डंपर को जप्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

