jhankar
ब्रेकिंग
मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु...

BJP विधायक का किसानों ने किया जोरदार विरोध, दिखाए काले झंडे, जमकर लगे मुर्दाबाद के नारे

मकड़ाई समाचार मेरठ। किठौर विधानसभा से भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी का किसानों ने जमकर विरोध किया। भाजपा विधायक पसवाड़ा गांव में जब एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, तभी किसानों ने काले झंडे लेकर विधायक के काफिले को घेर लिया। विधायक के काफिले में 5 गाड़ियां थीं। लेकिन किसानों के विरोध के चलते विधायक गाड़ी से नहीं उतरे। इस दौरान किसानों ने विधायक के खिलाफ वापस जाओ और मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता विशाल चौधरी ने गांव में दौड़ का आयोजन किया था. विधायक सत्यवीर त्यागी को इस कार्यक्रम में फीता काटना था। जैसे ही उनकी गाड़ी गांव में पहुंची. किसान मौके पर जमा हो गए। किसानों ने काले झंडे लेकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया। आधा घंटे तक गांव में हंगामे की स्थिति बनी रही। भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी का कहना है कि मैं पसवाड़ा गांव में गया था। हमारे भाजपा के कार्यकर्ता के यहां कार्यक्रम था। कुछ युवकों ने विरोध किया।

जब किसानों ने विरोध कर काले झंडे दिखाए तो भाजपा विधायक के ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। गांव में खूब हंगामा हुआ। किसान झंडे लेकर विधायक की गाड़ी के पीछे भागते रहे। जिसमें युवकों ने गालियां भी दी। किसानों ने भाजपा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। पसवाड़ा गांव के रहने वाले 65 साल के रामपाल का कहना है कि ये गांव किसानों का है, यहां भाजपा नेताओं के लिए जगह नहीं है।