मकड़ाई्र समाचार गुना। पार्टी के निर्णय के विरुद्ध जाना और अधिकृत प्रत्याशी के विरोेध में प्रचार प्र्रसार करना नपाध्यक्ष पार्षदो कोे भारी पड़ा पार्टी से किया बाहर।
भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के आदेश पर नगरपालिका अध्यक्ष सहित पांच पार्षदों को पार्टी से बाहर कर दिया गया है।इन नेताओं द्वारा नगरपालिका चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया था, जिसके चलते ये कार्रवाई हुई है, पार्टी ने इन सदस्यों को करीब 6 साल के लिए पार्टी की सदस्यता से निकाल दिया है| इस संबंध में आदेश भी जारी हो गए हैं। जानकारी के अनुसार गुना नगर पालिका अध्यक्ष सहित 6 पार्षदों को भाजपा आलाकमान ने 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने गुना जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार को इस संबंध में पत्र भेजा। जिसमें बताया है कि आपके जिले की नगर पालिका गुना के अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ पार्षद सविता अरविंद गुप्ता, धर्मेंद्र सोनी, दिनेश शर्मा, सुमन लालाराम लोधा, बवीता राजेश साहू तथा कैलाश धाकड़ ने कार्य किया है। यह अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। इसलिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सभी 6 पार्षदों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।
नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने सुनीता रघुवंशी को अधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन भाजपा से जुड़ी सविता गुप्ता निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतर गई, इस संबंध में भाजपा ने नोटिस भी भेजा था, लेकिन उसका भी कोई संतुष्टीपूर्ण जवाब नहीं मिलने के कारण ये कार्रवाई की गई है। हैरानी की बात तो यह है कि इस चुनाव में सविता गुप्ता नपाध्यक्ष बन गई, इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें बाहर कर दिया है।
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज
छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा?
गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा...
बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा
माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच
0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन
अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
