jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान

दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक चालक की मौके पर हुई मौत, घंटों मशक्कत के बाद केबिन से निकाला गया शव…

क के केबिन में फंसे चालक के शव को घण्टों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया

कोरबा। कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर दो ट्रकों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के केबिन में फंसे चालक के शव को घण्टों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

- Install Android App -

घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया के पास देर रात लगभग 1.30 बजे एक धान लदे और एक कोयला लदे ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक में फंसे चालक को निकालने की कवायद शुरू की गई। घंटों चले रेस्क्यू के बाद तड़के लगभग 5 बजे ट्रक में फंसे चालक के शव को किसी तरह बाहर निकाला गया।

कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि घटना के सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन फंसे चालक के शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। घटना स्थल के पास कांटा घर था। जहां से चालक लोड धान का तौल करा कर निकल रहा था, इसी दौरान सामने से आ रहे कोयला लोड वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक वाहन का चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

मृतक 32 वर्षीय अंकुर पटेल मध्यप्रदेश के शहडोल जिला का रहने वाला है। इस घटना के बाद पुलिस ने अनूपपुर में रहने वाले वाहन मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों और वाहन मालिक की पहुंचने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।