jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

शिवलिंग की नगरी बकावा में शनिवार से होगी नर्मदा महापुराण व नानी बाई का मायरा

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। शिवलिंग की नगरी माँ नर्मदा किनारे ग्राम बकावा में 17 दिसम्बर शनिवार से सात दिवसीय 23 दिसम्बर तक माँ नर्मदा पुराण व 24 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक नानी बाई का मायरा होगा। कथा वाचक श्री अश्विनजी यदुवंशी के मुखारबिंद से होगा। नर्मदेश्वर शिवायलय (समरथ बाबा) आश्रम में महापुराण सम्पन्न होगी। आश्रम से जुड़े समिति ने बताया कि माँ नर्मदा महापुराण के दिन सुबह ग्राम में कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा नर्मदा तट से प्रारंभ होकर ग्राम के मुख्य मार्गो से होते हुए पंडाल तक पहुचेगी। नर्मदा महापुराण 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। नर्मदेश्वर शिवालय आश्रम से जुड़े भक्तो व आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने अधिक से अधिक भक्तों से आने की अपील की है।