आज जन्म लिया बालक गौरवर्ण का दुबला पतला, माता पिता का आदर करने वाला होगा। नौकरी एवं व्यवसाय दोनों में अच्छी तरह तरक्की करेगा, गणित एवं विज्ञान के क्षेत्र में अच्छी उन्नति होगी, अपने कार्य में दूसरों का हस्तक्षेप पसंद नहीं करेगा। वैशाख शुक्ल पूर्णिमा को स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, के भाव में मंदी की चाल चलेगी, तिल, सरसों, जौ, गुड़, खांड़, चना आदि में मंदी होकर अचानक तेजी होगी। भाग्यांक 3695 है।
मेष राशि :- उद्विघ्नता से बचें, मानसिक बेचैनी, प्रत्येक कार्य में विलम्ब होगा, समय का ध्यान रखें।
वृष राशि :- आकस्मिक भ्रम, शरीर क्षमता में कमजोरी होगी, कष्ट होगा, ध्यान दें।
मिथुन राशि :- योजनाएँ फलीभूत हों, आकस्मिक चिन्ताऐं बनी रहेंगी, बिगड़े कार्य बन जायेंगे।
कर्क राशि :- सोचे हुए कार्य बनेंगे, योजनाएँ फलीभूत हों, इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, ध्यान रखें।
सिंह राशि :- आशानुकूल सफलता का हर्ष, कुछ चिन्ताएँ, अर्थ व्यवस्था बने, कुटुम्ब सुख होगा।
कन्या राशि :- व्यवसाय कुशलता से संतोष, अर्थ व्यवस्था अनुकूलता, कुटुम्ब में शांति होगी।
तुला राशि :- अनायास दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने से हानि होगी, समय कष्टकारी है, ध्यान दें।
वृश्चिक राशि :- समृद्धिवर्धक योग बनेंगे, अधिकारी वर्ग समर्थक होगा, कार्यफल में प्रबलता बनेगी।
धनु राशि :- समय की अनुकूलता से लाभांवित होंगे, शुभ समाचार प्राप्त होगा, कार्य बनेंगे।
मकर राशि :- स्त्री शरीर कष्ट होगा, कुटुम्ब में सुखवर्धक योजनापूर्ण होगी, कार्य होंगे।
कुंभ राशि :- कष्ट, दुर्घटना से बचें, कुटुम्ब की समस्या से परेशानी होगी, ध्यान रखें।
मीन राशि :- स्थिति में सुधार, कार्य व्यवसाय अनुकूलता, अधिकारी वर्ग से तनाव होगा।

