jhankar
ब्रेकिंग
हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग ITBP के 65वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने हिमवीरों को दी बधाई, कहा - उनका अदम्य साहस देश के लिए प्र... हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार! शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट

पोषण माह’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हरदा : महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण माह कार्यक्रम के तहत परियोजना हरदा शहरी सेक्टर क्रमांक 2 के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 24 वार्ड क्रमांक 13 में पोषण माह के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’ थीम के तहत यह अभियान 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जन-जागरूकता के माध्यम से कुपोषण को दूर करना है।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र पर स्थानीय एवं क्षेत्रीय खाद्य सामग्री तथा विभिन्न खाद्य समूहों के पौष्टिक आहार की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी के माध्यम से उपस्थित गर्भवती व धात्री माताओं, किशोरी बालिकाओं और 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों की माताओं को पर्याप्त प्रोटीन व विटामिंस के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया।

- Install Android App -

उन्हें बताया गया कि कैसे कम लागत में स्थानीय और मौसमी फलों व सब्जियों से संपूर्ण पोषण प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को सुरुचिपूर्ण ढंग से तैयार किया गया गर्म और ताजा नाश्ता व भोजन खिलाया गया।

इसके साथ ही बच्चों और उनकी माताओं को भोजन में मौजूद प्रोटीन और विटामिन के फायदों के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक  रेखा गौर, वार्ड पार्षद  संजय दिशोरे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  रानी शर्मा सहित वार्ड की महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।