jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित

कटनी में दिनदहाड़े भाजपा नेता नीलू रजक की हत्या

कटनी। कटनी जिले के कैमोर नगर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के सामने अज्ञात हमलावरों ने बाइक से बाजार जा रहे सरेराह बीजेपी के बूथ अध्यक्ष नीलेश उर्फ नीलू रजक को बेहद करीब से गोली मार दी। गोली लगते ही नीलू रजक लहूलुहान होकर गिर पड़े। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

- Install Android App -

चेहरे पर कपड़ा बंधकर किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे और वारदात के तुरंत बाद फरार हो गए. इस हादसे के बाद घायल अवस्था में नीलू रजक को विजयराघवगढ़ के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली पसलियों को पार करते हुए सीधे सीने में जा धंसी थी।

कुछ दिनों पहले एक यु‍वक से हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले नीलू रजक का भाटिया मोहल्ले के एक युवक से विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत थाने में भी दर्ज कराई गई थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला उसी विवाद से जुड़ा हुआ है की नहीं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसके बाद से ही पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी गई है।