jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

भोपाल एक्सप्रेस के बी-2 कोच में आग की सूचना से मचा हड़कंप

भोपाल। भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन और भोपाल स्टेशन के बीच पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब भोपाल एक्सप्रेस के बी-2 कोच में आग लगने के एक अनाउंसमेंट से अफवाह फैल गई।

ट्रेन के रवाना होते ही मची इसके कारण यात्रियों में दहशत फैल गई और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही ट्रेन के प्लेटफार्म छोड़ते ही कोच में आग को लेकर लेकर एक अनाउंसमेंट किया गया।

- Install Android App -

इससे यात्री इस कदर डर गए कि ट्रेन रुकते ही चेतक ब्रिज के पास कोच से बाहर निकलकर पटरियों पर आ खड़े हुए। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कोच में सफर कर रहे यात्री धीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस अनाउंसमेंट के बाद यात्री बाहर आ गए और लोग पटरियों पर खड़े हो गए थे। देखते ही देखते पूरी बोगी में हंगामा खड़ा हो गया, सामने से मालगाड़ी आ रही थी।

यात्रियों को समझाकर वापस बैठाया
जैसे-तैसे रेलवे कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला और यात्रियों को समझा-बुझाकर वापस ट्रेन में बैठाया। गहन जांच के बाद जब स्थिति पूरी तरह सुरक्षित पाई गई, तब ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

ट्रेन भोपाल मुख्य स्टेशन पहुंची और वहां पर उसकी जांच की गई। उसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। स्टेशन पर लोगों ने हंगामा मचाया कि ट्रेन की अच्छी तरह से जांच की जाए।