ब्रेकिंग
Today news harda: राजस्व अधिकारी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें, वसूली बढ़ाएं: कमिश्नर श्री ति... सुरक्षाबलों ने 26 नक्सलियों को किया ढेर! जवानों ने 5000 फिट ऊंची पहाड़ी को नक्सलियो से कराया मुक्त हरदा: रात 10 बजे के बाद लाउड स्पीकर, डीजे, बैण्ड, प्रेशर हॉर्न पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे! कलेक्टर श्... सिलेंडर ब्लास्ट में पांच मंजिला इमारत धराशायी!  हादसे में 2 की मौत 8 हुए घायल राहत कार्य जारी जमीन विवाद: महिला ने एसपी को लिखित शिकायत आवेदन देते हुए हंडिया के दो व्यक्तियों पर जमीन पर कब्जा कर... भारतीय सेना ने आपरेशन का नाम "सिंदूर" क्यों रखा! 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले का लिया बदला भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, आपरेशन सिंदूर भारत के सभी सैनिक सुरक्षित लौटे हरदा: बिरसा मुंडा स्व-रोजगार योजना के तहत मिलेगा 50 लाख रुपये तक का ऋण Big news : अनियंत्रित होकर बस खाई में गिरी , हादसे में 4 लोगो की मौत 44 घायल हुए आज बजेगा सायरन: किस शहर में कितने बजे होगी मॉक ड्रिल

BREAKING : किशोरी का अपहरण कर घर में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

पीड़िता का मुंह दबाकर वह जबरदस्ती अपने साथ घर ले गया

मकड़ाई समाचार रीवा। किशोरी का अपहरण कर आरोपित ने उसको बंधक बना लिया। वह लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। उसके चंगुल से आजाद होकर किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना गढ़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

- Install Android App -

किशोरी तीन सितंबर की रात घर के अंदर सो रही थी। देर रात आरोपित उसके घर में घुस आया। पीड़िता का मुंह दबाकर वह जबरदस्ती अपने साथ घर ले गया। इस दौरान दूसरे कमरे में पिता सो रहे थे। आरोपी उसे अपने घर ले गया जहां उसे पांच दिनों तक बंधक बनाए हुए था। इस दौरान वह पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। किशोरी जब घर जाने की जिद करती तो आरोपित उसे कमरे में बंद कर देता। कई दिनों तक वह यातना सहती रही। एक दिन पूर्व वह किसी तरह आरोपित के चंगुल से आजाद होकर घर पहुंची जिसने स्वजन को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया।

आरोपित घटना के बाद बाहर भागने की फिराक में था जिसे पुलिस ने गांव के बाहर घेराबंदी करके पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपित से पुलिस घटना के संबंध में जानकारी ले रही है। थाना प्रभारी आरके गायकवाड़ ने बताया कि प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।