मकड़ाई समाचार जम्मू कश्मीर| पुंछ में आज एक मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है जबकि 25 घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पास के लिए एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से में बस के परखच्चे उड़ गए हैं। स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए और सेना भी मौके पर पहुँच गई। जानकारी के अनुसार बस में 36 यात्री सवार थे।
मंडी तहसीलदार शहजाद लतीफ ने जानकारी दी कि ये हादसा पुंछ के सौजियां इलाके में हुआ है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई घायल हैं। मंडी के एक अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है। सेना और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सेना ने जानकारी दी है कि ये मिनी बस सौजियां से मंडी की ओर जा रही थी तभी पुंछ के आयरन ब्रिज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं, इस हादसे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया है। उन्होंने मृतक के परिवार के सदस्यों के लिए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

