jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

BREAKING : बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े 37 लाख रुपये बैग में भरकर ले गए अपराधी, ग्राहक बैंक मैनेजर को बनाया बंधक

अपराधियों ने बैंक मैनेजर सहित अन्य स्टाफ को बंधक बनाकर बाहर से शटर बंद कर दिया था अंजाम

अररिया। बिहार के अररिया में बैंक लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। शुक्रवार की सुबह बैंक खुलते ही पांच से छह की संख्या में अपराधी पहुंचे और बैंक के स्टाफ सहित बाकी ग्राहकों को बंधक बना लिया। इसके बाद हथियार दिखाकर सबको डराया कि इधर-उधर करने पर वो गोली मार देंगे। अपराधियों ने बैंक मैनेजर सहित अन्य स्टाफ को बंधक बनाकर बाहर से शटर बंद कर दिया था। इसके बाद 37 लाख रुपये बैग में भर कर फरार हो गए। लूटे गए रुपये की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद की जाएगी।

- Install Android App -

इधर, घटना के बाद बैंक में अफरा तफरी मच गई। लूट की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस बैंक ऑफ इंडिया की लूट वाली शाखा में पहुंची। यहां बैंक मैनेजर, स्टाफ और ग्राहकों से पूछताछ की। अपराधियों के बारे में पूछा कि उनकी संख्या कितनी थी। इस दौरान सुबह-सुबह अपने काम से बैंक आए लोग भी डरे-सहमे से दिखे। सबके चेहरे पर घबराहट दिखी। एसपी अशोक कुमार सिंह सहित पुलिस के कई अधिकारी बैंक पहुंचकर इस लूट की घटना की जांच कर रहे हैं।

इधर लूट की घटना को लेकर बैंक आए एक ग्राहक ने पूरी बात बताई। शख्स ने कहा- “9.40 में आए तो अपराधियों ने बैंक के अंदर ही बंद कर दिया था। अपराधियों ने कहा कि अगर हिला तो गोली मार देंगे। वो लोग पांच-छह लोग थे। बैंक में मेरा खाता है। हम पैसा निकालने के लिए आए थे। अपराधी मेरे साथ ही बैंक के अंदर घुसे थे इसके बाद मुझे बैठा दिया। कहा कि हिला तो गोली मार देंगे। मोबाइल भी ले लिया। हमलोगों को तो बाथरूम में बंद कर दिया था, इसलिए देखे नहीं कि पैसा ले गया कि नहीं ले गया। बैंक मैनेजर को भी बंद कर दिया था।