मकड़ाई समाचार रतलाम। रतलाम जिले के तलावड़ी गांव में तीन बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तीनों की उम्र 12 से 13 साल के बीच है। मरने वालों में दो सगी बहनें और एक मामा की लड़की शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। तीनों तालाब क्यों गई थीं, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
ब्रेकिंग
