jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

BREAKING NEWS : तीन बाइक आपस में भिड़ी, भीषण हादसे में 4 की मौत, 2 घायलों में एक की हालत गंभीर

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चार लोगों ने दम तोड़ दिया

मकड़ाई समाचार खरगोन। मध्यप्रदेश की सड़क एक बार फिर खून से लाल हुई है। खरगोन जिले में रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तीन बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 लोग घटना में घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जाती है।

- Install Android App -

घटना मेनगांव थाना क्षेत्र की है, जहां कसरावद रोड जामला के पास तीन बाइकों की आपस में ही टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चार लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं दो लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने मृतक और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों घायलों का इलाज जारी है। वहीं एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल आईसीयू में भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा है कि सभी खेत में मजदूरी करने जा रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी मनीष खत्री अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना है। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।