jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

BREAKING NEWS : व्यवसाय के लिए रुपये न देने पर बेटे ने पिता की सब्बल मारकर की हत्या

घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे हुई

मकड़ाई समाचार सागर/देवरीकलां। देवरी थाना क्षेत्र के श्रीराम कालोनी में एक युवक ने अपने पिता की नृशंस हत्या कर दी। घटना बुधवार देर रात की है। पिता का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बेरोजगार बेटे को व्‍यवसाय के लिए रुपये देने से इंकार कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार पिता के हत्या करने की खबर उसकी मां ने दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक श्रीराम कालोनी में 56 वर्षीय अशोक सोनी रहते थे। वह सिंचाई विभाग में कार्यरत थे, लेकिन कुछ समय से काम पर नहीं जा रहे थे। वहीं उनका बेटा अमित उर्फ गोविंद सोनी अपनी पत्नी व मां के साथ जबलपुर में रहता है। अमित बीते दिन अपने ससुराल देवरी के पास स्थित बिछुआ गांव आया था। वहीं से वह अपनी पत्नी व मां के साथ घर आया। बीती रात पक्के मकान के पीछे बने कच्चे कमरे में अमित का अपने पिता के साथ रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। अमित जबलपुर में व्यवसाय करने के लिए पिता से रुपये मांग रहा था। रुपये न देने पर उसने सब्बल से पिता पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे हुई। इसकी खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस का कहना है कि आरोपित अमित एक दोपहिया वाहन की एजेंसी में काम करता था, लेकिन उसकी नौकरी छूट गई। काम न होने से वह परेशान था। वह अपने पिता से धंधे के लिए लगातार रुपये देने की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर रात में विवाद हुआ, जिस पर बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।