ब्रेकिंग
हरदा: जिला अस्पताल में गुटखा खाकर थूकने वाले 5 लोगों पर लगाया जुर्माना आंगनवाड़ी केन्द्रों में 1 से 15 जून तक 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अवकाश श्रीगंगानगर में छात्र ने खुद को मारी गोली,पुलिस जुटी जांच मे! शनिवार को पीएम मोदी भोपाल आयेंगे! पूरे शहर में एसपीजी सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है। हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने ‘‘चौपाल’’ में ग्रामीणों की समस्याओं का किया निराकरण!  कार्य के प्रति लापरव... हरदा: मूंग खरीदी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन! इंदौर में कोरोना मरीजों की बड़ रही संख्या: 2 मरीज और मिले एक सप्ताह में 13 नए मामले आए!  गुरु दीक्षा के बाद दक्षिणा में मांगा PoK! सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से ... अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हरदा इकाई ने विभिन्न जनहित की मांगों को लेकर दिया धरना, नपा अधिकारी और तहस... Harda: 3 साल के मासूम ने खेलते समय पकड़ लिया चालू बिजली का तार, मासूम को बचाने में पिता की हुई मौत, ...

Breaking News: महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, दो बेटा एक बेटी, तिवारी परिवार में दौड़ी खुशी की लहर, मां बच्चे सभी स्वस्थ!

प्रयागराज : क्षेत्र के नेवढ़िया गांव की एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टर इसे दुर्लभ मामला बता रहे हैं। वहीं परिजन बेहद खुश हैं। तीनों बच्चे और उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। प्रयागराज सिविल लाइंस स्थित वात्सल्य अस्पताल में 6 मिनट के दौरान तीनों बच्चों का जन्म हुआ है। डॉ भारत शर्मा का कहना है कि भारत में एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने की घटनाएं हजारों में एक होती हैं। तीनों बच्चों का जन्म नार्मल हुआ है।

- Install Android App -

गुरुवार 18 जुलाई सुबह 5 बजे को मेजा के नेवढ़िया गांव की 27 वर्षीय प्रीति तिवारी पत्नी पंकज तिवारी ने तीन स्वस्थ्य बच्चों को जन्म दिया। इसमें 2 बेटा और एक बेटी है। जन्म देने वाली प्रीति तिवारी ट्रिपलेट मॉम और तीनों नवजात स्वस्थ हैं। प्रीति के देवर अनुराग तिवारी ने बताया कि 2 साल पहले एक बच्चे की जन्म के बाद मौत हो गई थी। बीते दो वर्षों से नैनी स्थित हयात अस्पताल में डॉ सादिया अशरफ से इलाज करा रही थी। डॉ सादिया की सलाह पर 8 वां महीना चढ़ने के 10 दिन पहले ही महिला को वात्सल्य अस्पताल में एडमिट कराया गया। डॉ. भरत शर्मा के नेतृत्व में नार्मल डिलिवरी से प्रीति ने तीन बच्चों को जन्म दिया। बच्चों का वजन कम होने से उन्हें एनआईसीयू में रखा गया। अब मां और बच्चे स्वस्थ हैं। डॉ. भरत शर्मा के अनुसार, भारत में एक साथ तीन बच्चों को जन्म देना दुर्लभ घटना है। ट्रिप्लेश प्रेग्नेंसी होना और बच्चों का स्वस्थ जन्म लेना रेयर केस है। ऐसे केस में महिला को 7 महीने तक मैनेज करना आसान नहीं होता है। उन्होंने कहा कि इन्हें एक सप्ताह में डिस्चार्च कर दिया जायेगा

खबर स्तोत्र : दीपक शुक्ला यमुना पार की गाथा।