मकड़ाई समाचार हरदा। जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के गांव केलझिरी के पास रविवार शाम को एक महिला को चक्कर आने पर वह बाइक से गिर गई। जिसमें उसके सिर में गम्भीर चोटे आने से वह घायल हो गई। जिसे परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया थे। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि गांव ऊंचाबरारी निवासी कमलाबाई पति रामेश्वर उम्र 55 वर्ष रविवार शाम को अपने देवर नर्मदा प्रसाद के साथ बाइक से बाजार करने के बाद अपने गांव ऊंचाबरारी जा रही थी। इस दौरान ग्राम केलझिरी के पास चक्कर आ गए और बाइक से गिर कर घायल हो गई थी। जिसे पहले रहटगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज देकर हरदा जिला अस्पताल रैफर कर दिया था। जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार सुबह डॉ ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

